खिरवा में तेंदुए की दस्तक, बस्ती में घुसकर बछड़े का किया शिकार “कटनी के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बढ़ता जा रहा है। घुनौर के बाद अब ग्राम खिरवा नंबर-01 में तेंदुए की आहट से हड़कंप मच गया। मंगलवार-बुधवार की रात तेंदुए ने बस्ती में घुसकर गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और कई गांवों में डर का माहौल बना हुआ है।