पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया मोड़ पर तीन बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार मां-बेटी हुईं घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी मुस्कान यादव पुत्री श्रीपाल अपनी मां आशा देवी के साथ गुरुवार को पूरनपुर कंप्यूटर कोचिंग के लिए बाइक से आ रही थी। जैसे ही बाइक सवार छात्रा जादौपुर गहलुइया मोड़ पर पहुंची तभी दुसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान तीसरी बाइक भी आकर टकरा गई हादसे में बाइक सवार माँ वेटी घायल हो गई।