पूरनपुर: बंडा हाइवे रमपुरा तालुके महाराजपुर में किराना व्यापारी के आवास पर व्यापार मंडल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र गांव रमपुरा तालुके महाराजपुर बंडा हाइवे पर किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर पर कार सवार पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर 30 जनवरी को लगभग 35 लाख की डकैती हुई थी। मामले में पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसमें दो बदमाश अभी भी फरार चल रहे है।