छबड़ा: छबड़ा में ब्लॉक स्तरीय नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण प्रभारियों और संभागियों का प्रशिक्षण आयोजित
Chhabra, Baran | Feb 13, 2025 साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी बारां के आदेशानुसार छबड़ा ब्लॉक में नवभारत साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नीमथूर मंदिर परिसर में गुरुवार से शनिवार तक किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभिन्न पंचायत में कार्यरत प्रधानाचार्य,साक्षरता प्रभारी,संस्था प्रधानों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों के लिए आयोजित किया ।