मुंगेली: *उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली-लोरमी में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में हुए शामिल*
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को मुंगेली, लोरमी में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का अभिनंदन किया। वहीं अभिनंदन समारोह से पहले रामगढ़ में सियान सदन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।