रक्सौल: कौडिहार भगवानपुर आदर्शनगर मुहल्ला में अर्धनिर्मित मकान से चार संदिग्ध गिरफ्तार, एक लाख एक हजार नेपाली रुपया बरामद
जिले के रक्सौल थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कौडिहार भगवानपुर आदर्शनगर मुहल्ला स्थित अर्धनिर्मित मकान में 04 संदिग्ध व्यक्तियों राहुल कुमार,रिकी प्रताप सिंह,बलिराम महतो नोनिया व प्रिंस कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तो राहुल कुमार के पास से 1,01,000 नेपाली रूपया बरामद किया गया।