शिकोहाबाद: नहर पुल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ई-रिक्शा सवार दो प्राइवेट शिक्षिकाएं गंभीर घायल, जिला अस्पताल रैफर
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड नहर पुल के पास शनिवार को स्कूल से पढ़ा कर बापस ई रिक्शा मे सवार होकर घर जा रही 2 प्राइवेट शिक्षिका रीना, पूनम को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों प्राइवेट शिक्षिका गंभीर घायल हो गयी। गंभीर हालत में दोनो को अस्पताल लेकर आया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।