फिरोज़ाबाद: पचोखरा क्षेत्र में ध्यान सिंह की पुलिया के पास आवारा जानवरों के हमले में पति-पत्नी हुए घायल
थाना फरिहा क्षेत्र चिरावली निवासी जगदीश प्रसाद अपनी पत्नी संग कुबेरपुर आगरा गए थे जहां से बुधवार रात 8 बजे क़रीबन वापस लौट रहे थे तभी थाना पचोखरा क्षेत्र ध्यान सिंह की पुलिया के पास आवारा जानवरो ने हमला बोल दिया, जिससे बाइक पलटने से दोनो पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।