सिमडेगा। रविवार को 8 बजे ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराम बिजली पावर हाउस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।