मुरैना नगर: चंबल में विदेशी सैलानियों की दस्तक, बीहड़ों की बंदूकें हुईं खामोश, राजघाट-देवरी सफारी बनी आकर्षण
एक समय डकैतों के लिए बदनाम चंबल अब पर्यटन का नया केंद्र बन गया है।मुरैना के राजघाट और देवरी ईको सेंटर पर विदेशी सैलानी चंबल सफारी का आनंद ले रहे हैं।नाव से सफर के दौरान घड़ियाल,मगरमच्छ और गंगा डॉल्फिन आकर्षण का केंद्र हैं।एसडीओ श्याम सिंह चौहान के अनुसार 2008 से शुरू सफारी अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी है और सुविधाएं बढ़ने से पर्यटकों का भरोसा भी बढ़ा है।