हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर टमटमटोला पाकी मोड़ के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला घायल हो गई। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम निवासी राजेश चौधरी की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अलीशा टोप्पो के द्वारा इलाज किया गया।