बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी ।जिससे कई लोग हादसे में घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।