सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह थाना अंतर्गत शेखपुरा रोड स्थित नंगाईन ईंट भट्ठे के समीप सुनसान स्थान पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के भुइयां विगहा निवासी सहेंद्र पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आस पास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलि