सिंगरौली: राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने चूनकुमारी स्टेडियम बैढन में झंडा फहराकर परेड की सलामी ली, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
75 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के बैढ़न शहर के चुन कुमारी स्टेडियम में धूधधाम एवं आन-बान के साथ मनाया गया। इस महापर्व के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में हुआ। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह तिरंगा फहराकर सलामी दी। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जहां शहर के अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई