पसवारा गांव में नाले में डूबने से 14 वर्षीय किशोर हरि की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ खेत गया था और शौच के लिए पास के नाले की ओर चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। नाले किनारे जूते पड़े मिलने पर ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन की, जहां उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।