मंदसौर: जिले में हल्की ठंड का एहसास, 19 डिग्री तक लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने कहा- MP के पूर्वी हिस्से में हो सकती है बूंदाबांदी
जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास पहुंच गया है हालांकि दिन में गर्मी के एहसास के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है,मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 1 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है जिसका असर मप्र के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है,