इंदौर: भील कॉलोनी से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ मां-बेटे को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
Indore, Indore | Sep 10, 2024 इंदौर शहर में नशा और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आपरेशन ईगल क्लॉ पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। वही आजाद नगर पुलिस द्वारा आपरेशन ईगलक्लॉ के तहत कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। जिसमे आजाद नगर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसमे भील कॉलोनी में नशे का कारोबार किया जा रहा है।