बिहार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पतासिया गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jun 12, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के पतासिया गांव से नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने प्रमोद पासवान के पुत्र अशोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हरनौत थाना प्रभारी अबू तालिब ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था ।त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे अशोक पासवान को पुलिस ने पतासिया गांव से गिरफ्तार किया है।