हुज़ूर: सुभाष नगर ब्रिज रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2024 भोपाल में सुभाष नगर ब्रिज रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। परिजन का आरोप है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। आशंका है कि हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया है। घटना स्थल पर एमपी नगर और ऐशबाग थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।