पट्टी: मुंबई शहर में ट्रक की टक्कर से पिपरी गांव निवासी युवक की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी दिनेश कुमार विश्वकर्मा(34) रोजी रोटी के लिए मुंबई शहर गया था। बीते 2 नवंबर काम के लिए घर से निकला था रास्ते में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास के लोगों ने किसी तरह घर वालों को सूचना दिया वहां मौजूदा पुलिस ने घायल को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉ ने दिनेश कुमार क