पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर प्रहलाद महंत ने रिपोर्ट लिखवाया था कि ट्रक के केबिन में चढ़कर एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर 3 हजार की लूट की थी। लूट करने के बाद भाग गया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आदतन आरोपी गजेंद्र केंवट को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।