युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुंगेर के द्वारा शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक तारापुर प्रखंड में तीन दिवसीय फुटबॉल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 13 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित होगा। इसके तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कुल नौ खेल