नौतनवा: सोनौली कस्बे में पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की
शनिवार को 6 बजकर 30 मिनट पर मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क दिखाई दे रहा है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और एसएसबी ने सयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला और लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किया।एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के साथ एसएसबी ने सोनौली में फ्लैग मार्च किया।