इटकी: झारखंड हाई कोर्ट में राजेश कुमार वर्मा की याचिका पर हुई सुनवाई, वर्मा ने 10 साल तक लगातार सेवा दी
Itki, Ranchi | Nov 23, 2024 झारखंड हाई कोर्ट में 10 वर्ष तक लगातार सेवा देने वाले राजेश कुमार वर्मा की याचिका पर सुनवाई हुई । चीफ जस्टिस एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रार्थी की याचिका को स्वीकार करते हुए सरकार को तीन माह के अंदर प्रार्थी को क्लर्क के पद पर सेवा नियमित करने का निर्देश दिया ।