मंडी: जिला मंडी के चच्योट के ढमेच में ड्यूटी पर जा रही महिला वन मित्र से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
Mandi, Mandi | Nov 19, 2025 जिला मंडी के चच्योट क्षेत्र में वन विभाग में कार्यरत एक महिला वन मित्र के साथ आरोपी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना गोहर ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने इस घटना को ड्यूटी पर जाते समय शिकायतकर्ता के साथ अंजाम दिया है।