मैनपुरी: अमन इंटरनेशनल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रहे मौजूद
शनिवार की सुबह शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे। जहां उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को मानने का काम किया है। वहीं रन फॉर यूनिटी के तहत पदयात्रा निकाली गई जिसका कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।