सीतापुर। जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजा गणपत आर ने रविवार को महमूदाबाद क्षेत्र में व्यापक औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह मैराथन निरीक्षण शाम करीब 5:30 बजे तक चला, इतने लंबे चले निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने डीएम से मिलकर नगर पालिका में 1-2 वर्षों से शिकायतें लंबित होने की शिकायत की।