गुना जिले में किसानों की समस्याओं को बमोरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने विधानसभा में उठाया। 2 दिसंबर को विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा, गुना जिले में बारिश से फसलों में नुकसान, सर्वे न होना मुआवजा न मिलाना और मक्का का केंद्र सरकार का घोषित ₹2400 प्रति कुंटल समर्थन मूल्य पर प्रदेश में खरीदी ना होना, जिले में खाद की कमी आदि मुद्दे पटल पर रखे गए।