किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की क्रिकेट टीम ने अलीगंज, इटावा, सिरसागंज और कायमगंज में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों स्थानों पर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने अलीगंज में सहारा अलीगढ़, इटावा व सिरसागंज में दिल्ली की टीमों तथा कायमगंज में सहारा इंडिया को फाइनल में हराया। एक माह में चार ओपन टूर्नामेंट जीते।