ग्यारसपुर के हैदरगढ़ में रवि फसल पंजीयन के दौरान सर्वर डाउन रहने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजीयन केंद्रों पर किसान सुबह 10 बजे से ही से ही लाइन में खड़े रहे, लेकिन सर्वर काम नहीं करने के कारण उनका पंजीयन नहीं हो सका।किसानों का कहना है कि वे दूर-दूर से पंजीयन कराने पहुंचे थे, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी काम नहीं हो पाया।