सवायजपुर तहसील क्षेत्र के सिंघापुर गांव में डॉक्टर मनोज कुमार कंबोज ने बिना किसी रासायनिक खाद व उर्वरक के आलू की जैविक खेती कर क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने 75 बीघा भूमि में पूरी तरह जैविक तरीके से आलू की फसल बोई है, जो आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।