खेरूवा में मनरेगा भ्रष्टाचार की शिकायत पर गठित जाँच समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता दिलीप प्रजापति ने आरोप लगाया कि जाँच टीम तय समय पर मौके पर नहीं पहुँची और बाद में ग्राम प्रधान से बात कर बिना बयान दर्ज किए ही आख्या दिया गया।मामले की जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से शिकायत की। बृहस्पतिवार 12 बजे दी जानकारी।