लांजी: मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बालाघाट प्रवास के दौरान लांजी पहुंचकर संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल
Lanji, Balaghat | Jun 12, 2025 मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 13 एवं 14 जून दो दिन के बालाघाट प्रवास पर होंगे। नेता प्रतिपक्ष सिंघार शनिवार 14 जून को बैहर से सालेटेकरी होते हुए करीब 5 बजे लांजी पहुंचकर संगठन सृजन अभियान के विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, वहीं रात 10:30 बजे गोंदिया पहुंच 11 बजे गोंदिया से बाय ट्रेन भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।