जीरापुर: जीरापुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से आग बुझाई, 25 बीघा फसल जली
जीरापुर जनपद पंचायत की रामपुरिया पंचायत सूरजपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान चम्पालाल, गोकुल, बापूलाल की लगभग 20 से 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। यह घटना दोपहर में हुई। बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने गेहूं के खे