भोरे: लामीचौर में गूंजेगी शहनाई, 15 जोड़े लेंगे सात फेरे, 12 मार्च को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, तैयारियां पूरी
भोरे प्रखंड के लामीचौर स्याही नदी के किनारे फुलिया देवी मंदिर के परिसर में खुशियों का माहौल उमड़ने वाला है। बाबा भूतनाथ सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित भव्य समारोह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 मार्च यानी गुरुवार को होगा। जिसमें 15 जोड़े एक साथ वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। संस्थान की ओर से बुधवार की शाम 5:00 बजे तक इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई।