रामगंजमण्डी: चेचट में माली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
रामगंजमंडी के चेचट में माली समाज द्वारा सुखदेव मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। रविवार शाम करीब 7 बजे आयोजककर्ताओ ने बताया कि शोभायात्रा सुखदेव मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।