टनकुप्पा: प्रमंडल स्तरीय उधान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में किसान मां - बेटे हुए पुरस्कृत,DHO ने गया के चंदौती में दिया पुरस्कार
Tan Kuppa, Gaya | Jan 24, 2024 टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना गांव के किसान अनिल कुमार व माता चारुण देवी को सब्जी की उत्कृष्ट पैदावार करने को लेकर पुरस्कार प्रदान किया गया। अनिल कुमार को करैला व केला में उत्कृष्ट पैदावार करने में प्रथम पुरस्कार दिया गया। वही चारुण देवी को गाजर व मिर्च में उतकृष्ठ पैदावार करने को लेकर द्वितीय पुरस्कार दिया गया है।