झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद पुरानी बाजार में शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने पुरानी बाजार में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया।