रामपुर: पटवाई में रेता बजरी टाल के कर्मचारी आपस मे भिड़े, एक कर्मचारी घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 31, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम नदना निवासी 35 वर्षिय राम किशोर पटवाई स्थित रेता बजरी टाल पर कर्मचारी है। कर्मचारियों में आपस मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक कर्मचारी ने अन्य लोगो के साथ मिलकर राम किशोर के साथ मारपीट की। घटना में राम किशोर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।