बहराइच: बहराइच आरपीएफ पुलिस टीम ने रेल संपत्ति से तीन सिंगल जंपर वायर चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रविवार सुबह आरपीएफ प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे संपत्ति चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से तीन आदद जंपर वायर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद उसके पास से बरामद रेलवे संपत्ति के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया है।