काराकाट: बिक्रमगंज-डिहरी पथ पर सोमवार की रात थाना क्षेत्र के करूप में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की हुई मौत, बच्चा जख्मी
बिक्रमगंज-डिहरी पथ पर करूप बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्ष्मण चौधरी की पत्नी 58 वर्षीय कलिका देवी की मौत हो गई। जबकि 5 वर्षीय पोता बिट्टू कुमार जख्मी हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।