तितावी क्षेत्र में पीर पर मेले को लेकर तीखा विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में एक पीर स्थल पर बिना अनुमति मेला लगाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, संबंधित आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी, जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई।