बीसलपुर: चीनी मिल परिसर में किसानों ने मिल गेट के तौल लिपिक पर फर्जी पर्ची जारी करने का लगाया आरोप
किसान सहकारी चीनी मिल में गेट पर गन्ना तौल करने के लिए लगाए गए कांटे पर तौल लिपिक ने हेरा फेरी कर गन्ना तुलवाने को फर्जी पर्ची जारी कर दी मामले की भनक लगते ही काश्तकारों ने हंगामा शुरू कर दिया मामले की तहरीर मिल के सुरक्षा निरीक्षक ने कोतवाली में तौल लिपिक के विरुद्ध दे दी है।