यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत इरादतगंज के पास शुक्रवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार बाइक व मैजिक में भिड़ंत हो गया। हादसे में बाइक पर सवार सेमरा गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई। उपस्थित लोगों ने दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल में उपचार हेतु भेज दिया।