फतेहपुर: भकुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र की घटना
हुसैनगंज के भकुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट के रहने वाले कयूम पुत्र निसार अहमद की मौत हो गई जबकि इम्तियाज अली पुत्र आशिक अली घायल हो गया है