छिबरामऊ: नगला टीका में एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर किया घायल, कोतवाली में दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका की रहने वाली एक महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट उसे घायल कर दिया वहीं वह महिला छिबरामऊ कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रभारी निरीक्षक को लिखित रूप से शिकायती पत्र सौंपा। सोमवार की शाम 4:00 बजे वह कोतवाली पहुंची जहां उसने एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।