फागी: मौजमाबाद थाना पुलिस ने 10 हजार से अधिक रुपए की कीमत का अवैध डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Phagi, Jaipur | May 2, 2024 मौजमाबाद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ व अन्य गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 10000 से अधिक कीमत का डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में उपयोग में ली गई एक मोटरसाइकिल भी जप्त की है। पुलिस ने आरोपी हनुमान व मालू राम को गिरफ्तार किया है।