कदवा: महिला शिक्षिका पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kadwa, Katihar | Apr 4, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के बभनगांव के समीप महिला शिक्षिका को गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त को कदवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिन के तीन बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजेश कुमार उर्फ छोटू है गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।