तरैया: रामबाग में मारुति नंदन महायज्ञ की तैयारी, बैठक, ध्वजारोहण और शोभायात्रा का आयोजन
Taraiya, Saran | Nov 10, 2024 तरैया प्रखंड के रामबाग में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक फरवरी 2025 से मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार की शाम 4 बजें मंदिर कमेटी के संयोजक ठाकुर संजय सिंह व देवकुमार सिंह की अध्यक्षता में यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही अगले वर्ष 01 से 09 फरवरी तक होने वाले महायज्ञ को सफल बनाने क