जयसिंहपुर: गोसाईगंज थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न, 17 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में गोसाईगंज थाने में शनिवार को 2:00 बजे थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 17 शिकायती पत्र प्राप्त हुए सभी शिकायती पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे वहीं उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर ने मामले को गंभीरतापुर लेते हुए सभी शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दे दिए